प्रचंड ठंड… ऊना सुन्न

By: Dec 14th, 2019 12:20 am

ऊना –जिला में लगातार हो रही बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने आम लोगों को भी परेशान कर दिया है। लगातार जिला में बारिश के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसके चलते लोग अपने घरों में ही दुबक कर रह गए हैं। एक ओर जहां इस बारिश के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। वहीं, यह बारिश गेहूं की फसल के वरदान मानी जा रही है। बारिश के चलते किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। हालांकि अभी गेहूं की बिजाई किए हुए कुछ ही समय हुआ है, लेकिन फिर भी यह बारिश फसल के लिए बेहतर है। जिला में कड़ाके की ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को जिला में मेक्सिमम तापमान 13.4 और मिनिमम तापमान 10.5 दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार को जिला में तापमान मेक्सिमम 14.6, मिनिमम 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। वहीं, बारिश के चलते बाजार में भी सन्नाटा ही पसरा रहा। उधर, इस बारे में मौसम अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि बारिश के चलते ठंड के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भी ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App