प्रदेश में एनएच पर ज्यादा एक्सीडेंट

By: Dec 9th, 2019 12:03 am
हिमाचल में स्टेट हाइवेज पर होने वाली दुर्घटनाओं का ग्राफ दूसरी सड़कों से कम

पालमपुर-प्रदेश में राष्ट्रीय उच्च मार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ स्टेट हाइवेज व अन्य सड़कों के मुकाबले ज्यादा है। इन हादसों में मरने वालों का आंकड़ा भी अधिक रह रहा है। वहीं, प्रदेश के स्टेट हाइवेज पर हादसों की संख्या बाकी सड़कों से कम है। 2016 की तर्ज पर 2017 में भी नेशनल हाइवेज पर सड़क हादसों की संख्या और इनमें जान गंवाने वालों का आंकड़ा बाकी मार्गों की तुलना में ज्यादा रहा। राष्ट्रीय स्तर पर जारी किए 2017 के आंकड़े बताते हैं कि साल प्रदेश भर में हुई 3114 सड़क दुर्घटनाओं में नेशनल हाइवेज पर 1460 और स्टेट हाइवेज पर 777 एक्सीडेंट हुए। प्रदेश में 2017 में साल भर में हाइवेज जहां 2237 सड़क दुर्घटनाओं के गवाह बने, वहीं अन्य सड़कों पर 877 हादसे दर्ज किए गए। इन कुल 3114 हादसों में 5452 लोग घायल हुए और 1200 से अधिक को जान से हाथ धोना पड़ा। नेशनल हाई-वे पर पेश आए 1460 हादसों में, जहां 528 लोगों की जान गई, वहीं स्टेट हाई-वे पर हुई 777 दुर्घटनाओं में 257 लोग मारे गए। हाइवेज पर कुल 2237 दुर्घटनाओं में 785 लोगों की मौत हुई और 4000 के करीब लोग घायल हुए, वहीं, अन्य सड़कों पर 877 दुर्घटनाओं में 418 लोग काल का ग्रास बने और 1595 लोग घायल हुए। 2016 में भी कमोबेश कुछ ऐसे ही हालात सामने आए थे। 2016 में नेशनल हाई-वे पर पेश आई 1475 सड़क दुर्घटनाओं में 478 लोगों की जान गई थी, जबकि 2435 लोग घायल हुए थे। स्टेट हाइवेज पर हादसों का आंकड़ा 820 रहा था, जिनमें 360 लोगों की जान चली गई थी। वहीं, अन्य सड़कों पर दुर्घटनाओं का ग्राफ 873 रहा था, जिनमें 433 लोग मारे गए थे और 1811 घायल हुए थे।

 साल 20

    हादसे      मौतें        घायल

एनएच पर             1475      478        2435

एसएच पर            820        360        1518

अन्य सड़कों पर       873        433        1811

साल 2017

एनएच पर 1460      528        2576

एसएच पर            777        257        1281

अन्य सड़कों पर       877        418        1595


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App