बंजार को मिला पुलिस सब-डिवीजन कार्यालय

By: Dec 7th, 2019 12:20 am

बंजार – बंजार में पुलिस सब-डिवीजन कार्यालय का उद्घाटन स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी ने किया। इस दौरान सिविल कोर्ट बंजार के न्यायाधीश अजय कुमार ने कहा कि बंजार में कानून व्यवस्था को सुधारने में अच्छी व्यवस्था मिलेंगी। उन्होंने कहा कि हर महीने सेशन जज बंजार आते रहेंगे। जिससे स्थानीय जनता को बहुत सुविधाएं मिलेंगी। सुशासन की ओर बंजार विधानसभा क्षेत्र आगे बढ़ रहा है। बंजार का ट्रैफिक सुधारना हमारी प्राथमिकता है। हम जनता के प्रति पूर्ण समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि आज पहली बार बंजार में लोकतंत्र के चार स्तंभ विधानपालिका, न्यायपालिका, कार्यपालिका और पत्रकारिता इकट्ठा हुए हैं। विधायक ने कहा कि बंजार में अब तक के कार्यकाल में बंजार में सब-जज कोर्ट, फायर  ब्रिगेड,  लर्निंग सेंटर, पुलिस सब-स्टेशन खुल चुके हैं और आने वाले समय में हर घर को रोजगार से जोड़ना प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज, डीएफओ बंजार  प्रवीण ठाकुर, डीएसपी बिन्नी मिन्हास, तहसीलदार बंजार, एएचओ बंजार नरेश कुमार शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंजलाल राणा, भाजपा के पदाधिकारी, प्रधान शेर सिंह, जय सिंह, श्रवण शर्मा,  विजय ठाकुर, ध्यान सिंह, जगदीश ठाकुर, राजकुमार,   सीमा खन्ना, आशा, पद्म देव शर्मा, अनारकली आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App