बच्ची से हाथ मिलाना भूले अबुधाबी के क्राउन प्रिंस, घर पहुंच दिया सरप्राइज

By: Dec 5th, 2019 12:04 am

दुबई-अबुधाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद नाह्यान सोशल मीडिया पर इन दिनों छाए हुए हैं। दरअसल एक बच्ची को खुश करने के लिए क्राउन प्रिंस खुद उसके घर पहुंच गए। बच्ची के लिए क्राउन प्रिंस का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अबुधाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद एक कार्यक्रम के दौरान बच्चों से मिल रहे थे। उसी कार्यक्रम में अमीरात की बच्ची आयाशा भी थी, लेकिन भीड़ के कारण क्राउन प्रिंस उनसे हाथ नहीं मिला सके। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ, तो क्राउन प्रिंस ने घर जाकर बच्ची से मुलाकात की और उसका माथा चूमकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। आयशा क्राउन प्रिंस से हाथ मिलाने के लिए दूसरी लाइन में भी गई, लेकिन भीड़ के कारण क्राउन प्रिंस उसे देख नहीं पाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद क्राउन प्रिंस बच्ची से मिले और अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीरें भी शेयर कीं। क्राउन प्रिंस से मिलना और हाथ मिलाना आदि को अबूधाबी में काफी सम्मानजनक क्षण माना जाता है। क्राउन प्रिंस की बच्ची के लिए किया यह खास सरप्राइज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। ट्विटर पर इस मुलाकात की तस्वीरें क्राउन प्रिंस ने ही शेयर की हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App