बैजनाथ का जांबाज तैयार

By: Dec 12th, 2019 12:06 am

बैजनाथ – 16 से 22 दिसंबर तक कंबोडिया में होने वाली वर्ल्ड वोविनाम मार्शल आर्ट गेम्स के लिए जिला कांगड़ा की बैजनाथ तहसील के सेहल गांव के पुरुषोतम सिंह ठाकुर का चयन किया गया है। इसमें पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर देश का भी प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रदेश संघ के सदस्यों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है की वोविनाम मार्शल आर्ट में हिमाचल प्रदेश का खिलाड़ी वर्ल्ड वोविनाम प्रतियोगिता में  प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व करके हिमाचल प्रदेश  का मान सम्मान बढ़ाने जा रहा है। वहीं, पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश वोविनाम एसोसिएशन के वह कोषाध्यक्ष और जिला कांगड़ा वोविनाम एस्सोसिएशन के महासचिव भी है। उन्होंने बताया कि यह आर्ट अपनी अद्भुत सेल्फ डिफेंस की तकनीकों और भिन्न-भिन्न वेपन इवेंट्स के लिए भी जाना जाता है और भारत में यह आर्ट युवाओं और बच्चों द्वारा बहुत ही पसंद किया जा रहा है । वोविनाम मार्शल आर्ट स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त है। अपनी इस सम्मानजनक उपलब्धि के लिए परषोत्तम सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश वोविनाम एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा सिंह मल्होत्रा, महासचिव जोगिंद्र सिंह आज़ाद का आभार प्रकट किया। साथ ही वोविनाम एस्सोसिएशन ऑफ इंडिया के सभी सदस्यों के सहयोग के लिए धन्यवाद किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App