भाजपा में कुटलैहड़ का कद बढ़ा

By: Dec 9th, 2019 12:20 am

भगवा ब्रिगेड ने जताया मनोहर लाल पर भरोसा, 2004 में वीरेंद्र कंवर बने थे जिला के कप्तान

बंगाणा – कुटलैहड़ से तीन बार रहे मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा को जिला ऊना का भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राज्य अध्यक्ष सतपाल सत्ती कैबिनट मंत्री वीरेंद्र कंवर एवं जिला के बड़े भाजपा नेताओं की अध्यक्षता में हुए जिला के सर्वसमत्ति से मनोहर लाल शर्मा को जिला ऊना का भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। 15 वर्षों बाद कुटलैहड़ को एक बार फिर जिला भाजपा की सरदारी मिली है। इससे पर एक बार पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष 1997 में जिले के भाजपा अध्यक्ष बने थे। 2000 में ऊना सदर से सुभाष सहोड़ को भाजपा ने जिले की कमान दी थी। इसके बाद 2004 में कुटलैहड़ से पहली बार भाजपा टिकट पर चुनाव जीते वीरेंद्र कंवर को जिले की सरदारी मिली थी। उसके बाद 2008 में गगरेट से भाजपा विधायक बलबीर चौधरी को जिला ऊना का भाजपा अध्यक्ष बनाया था। 2012 में भाजपा नेता बलबीर बग्गा को जिला की कमान सौपी। 2015 में एक बार फिर बलबीर बग्गा पर ही भाजपा ने विश्वास जीतकर दूसरी बार जिला की कमान सौंपी। अब कुटलैहड़ के भाजपा नेता मनोहर लाल शर्मा को भाजपा ने जिला ऊना का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। मनोहर लाल शर्मा राज्य में बड़े भाजपा नेताओं के साथ साथ केंद्र में बड़े मंत्रियों के साथ भी कई बार मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App