भाजपा सांसद हंसराज हंस की माता का निधन

By: Dec 5th, 2019 12:01 am

जालंधर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद एवं पंजाबी गायक पद्मश्री हंसराज हंस की मां का बुधवार की सुबह निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थी। श्रीमती अजीत कौर ने बुधवार की लगभग तीन बजे घर पर ही अंतिम सांस ली। उनके परिवार में चार पुत्र, हंस राज हंस, अमरीक हंस, परमजीत हंस, और हरबंस लाल तथा दो बेटियां दर्शन कौर और हरबंस कौर हैं। श्रीमती कौर के निधन पर जालंधर भाजपा ने शोक व्यक्त किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App