भारत बचाओ रैली में उमड़ा जनसैलाब

By: Dec 15th, 2019 12:01 am

चंडीगढ़ –हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा ने दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को आयोजित कांग्रेस की ‘भारत बचाओ रैली‘ में बेहद सफल बताते हुए कहा है कि इसमें उमड़े जनसैलाब ने देश की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे दिया है। सुश्री सैलजा ने रैली के उपरांत कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) की कथित जनविरोधी नीतियों के विरोध में आयोजित इस रैली का हालांकि आधिकारिक समय प्रातः दस बजे का था, लेकिन यहां तड़के से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। इससे पहले उन्होंने रैली को सम्बोधित करते हुये कहा कि रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब इस बात का गवाह है कि देश में बहुत बड़ा बदलाव होने वाला है। आज से पांच महीने पहले देश को जो कहानी सुनाई गई थी वह मौजूदा स्थिति से पूर्णतया भिन्न है। श्री मोदी के नेतृत्व में कथित झूठ के आधार पर बनी सरकार का पर्दाफाश हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार जिस तरह की मानसिकता थोपना चाहती है देश उसे स्वीकार करने के लिये तैयार नहीं है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App