मनोहर ऊना भाजपा के बिग बॉस

By: Dec 9th, 2019 12:30 am

जिला अध्यक्ष की संभालेंगे बागडोर; कुटलैहड़ भाजपा के दो बार रह चुके हैं मंडल अध्यक्ष, पार्टी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

ऊना – कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से संबधित वरिष्ठ भाजपा नेता व ग्रामीण बैंक के निदेशक मनोहर लाल शर्मा ऊना जिला भाजपा के नए सरदार होंगे। रविवार को ऊना मुख्यालय पर जिला भाजपा की बैठक में मनोहर लाल शर्मा को सर्वसम्मति से जिला भाजपा प्रधान निर्वाचित किया गया। मनोहर लाल शर्मा इससे पूर्व कुटलैहड़ भाजपा के दो बार मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, वह ग्रामीण बैंक के निदेशक भी हैं। रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, गगरेट विधायक राजेश ठाकुर, चिंतपूर्णी विधायक बलबीर चौधरी, हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, सामान्य उद्योग निगम उपाध्यक्ष राम कुमार, प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट , राम प्रकाश पटियाल, भाजपा नेता राम पाल सैणी सहित अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में संपन्न बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने मनोहर लाल शर्मा के नाम पर सहमति जताई, जिसके बाद मनोहर लाल शर्मा को निर्वाचित किया गया। चुनाव अधिकारी विजयपाल सहारु की देख-रेख में संपन्न हुआ। विजयपाल सहारू ने चुनाव के लिए नाम आमंत्रित किए, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए मनोहर लाल शर्मा का नाम प्रस्तावित किया गया। जिला अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव रविंद्र जसवाल, नरेंद्र सिंह व हरपाल गोगी ने किया। जबकि इसका समर्थन तरसेम लाल शर्मा ,सुनील शारदा व राजकुमार पठानिया ने किया। जिसके बाद सभी ने मनोहर लाल शर्मा के नाम पर सर्वसम्मति जताई। कोई अन्य नाम अध्यक्ष पद के लिए न आने के चलते चुनाव अधिकारी विजय पाल सहारू ने मनोहर लाल शर्मा को जिला ऊना भाजपा का नया अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया, जबकि इससे पहले जिला भाजपा के अध्यक्ष बलवीर बग्गा ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया। सभी नेताओं ने बलवीर बग्गा व उनकी टीम द्वारा किए गए कार्यों को सराहा। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को फूल-मालाओं से लाद दिया। उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि दो माह पूर्व प्रदेश भर में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई है। संगठनात्मक दृष्टि से 16वें जिला का चुनाव संपन्न हुआ है। वहीं, देहरा जिला के चुनाव की प्रक्रिया भी एक दो दिनों में पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि 20 दिसंबर से पहले पहले मंडल की कार्यकारिणी का गठन भी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ऊना जिला में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मनोहर लाल शर्मा की नियुक्ति पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल शर्मा 11 वर्ष तक कुटलैहड़ भाजपा के अध्यक्ष रहे हैं और उनके नेतृत्व में लगातार कुटलैहड़ में भाजपा मजबूत हुई है और हर चुनाव में विजय प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल शर्मा के अनुभव का लाभ पार्टी को जिला में मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा नेता रमेश भड़ोलियां, श्याम सिंह मिन्हास,सागर दत्त भारद्वाज ,सुरेंद्र भारद्वाज, अशोक धीमान, सुमित शर्मा, कुलदीप कुमार, सतपाल, राममूर्ति शर्मा, शादी लाल गोस्वामी, बलराम बबलू, अजय चौधरी, बलविंदर कुमार गोल्डी, वरुण मेहन, खामोश जेतिक, रवि जैलदार सहित अन्य उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App