महंगाई तीन साल के उच्चतम स्तर पर

By: Dec 13th, 2019 12:03 am

नई दिल्ली – खाद्य पदार्थों की कीमतों में उछाल की वजह से खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर महीने में बढ़कर 5.54 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो तीन साल का सबसे ऊंचा स्तर है। पिछले महीने अक्तूबर में यह 4.62 प्रतिशत पर थी। वहीं, नवंबर 2018 में खुदरा महंगाई दर महज 2.33 पर्सेंट थी। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालाय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य पदार्थों की महंगाई दर 10.1 प्रतिशत रही, जो अक्तूबर में 7.89 प्रतिशत और सालभर पहले 2.61 प्रतिशत थी। इससे अधिक खुदरा महंगाई दर जुलाई 2016 में 6.07 प्रतिशत दर्ज की गई थी। सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ  इंडिया को महंगाई दर चार प्रतिशत के दायरे में रखने को कहा है। उधर, देश के औद्योगिक उत्पादन में गिरावट की स्थिति लगातार बनी हुई है। अक्तूबर महीने में औद्योगिक उत्पादन में 3.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App