मांगों को लेकर किसान यूनियन ने आवाज की बुलंद

मंडी – हिमाचल किसान यूनियन बल्ह ब्लॉक ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर दी है। यूनियन की बैठक महासचिव मेहर चंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एसएमएस भंगरोटू कार्यालय से स्त्रोत व्यक्ति के रूप में उपस्थित डा. तुलसी राम ठाकुर ने कृषि विभाग से किसानों को मिलने वाली  सुविधाओं के बारे में विस्तार से लाभ उठाने के लिए जानकारी प्रदान की। इसमें फसलों की सुरक्षा के लिए सोलर फैंसिंग चैन लिंक बाड़ के उपदान बारे में बताया गया। इसके अलावा कृषि उपकरण, गेहूं, धान, सब्जियों पर उपदान की जानकारी दी। इसके अलावा विभाग द्वारा किसानों के हित के चलाई गई योजनाओं बारे अवगत करवाया गया। राज्य महासचिव सीता राम वर्मा ने डा. तुलसी ठाकुर का महत्त्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने पर बल्ह खंड के किसानों की ओर से आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सुंका राम ठाकुर, जिला प्रधान भूप सिंह, महासचिव दुनी चंद शर्मा, उपप्रधान नारायण सिंह, ईं. तेज सिंह, दौलत राम ठाकुर, सहित अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने सर्वसम्मति से पारित किया गया कि प्रदेश में किसान आयोग का गठन करना, मुरारी देवी में काऊ सैंचरी बनाना, घास के फांउडेशन बीज, का मूल्य घोषित करना आदि मांगें की गईं।