मां तरह तैमूर भी करता है योग

By: Dec 3rd, 2019 12:06 am

करीना कपूर और सैफ अली खान का बेटा तैमूर अब 20 दिसंबर को तीन साल का हो जाएगा। तैमूर वैसे स्टार किड्स की लिस्ट में शामिल है, जो किसी न किसी वजह से अकसर चर्चा में रहता है। फोटोग्रॉफर्स और फैन्स के बीच सबसे ज्यादा फेमस स्टार किड तैमूर सोशल मीडिया पर आते ही छा जाता है। इस बार तैमूर की योग वाली तस्वीर वायरल हो रही है। हमेशा की तरह इस तस्वीर में भी क्यूटनेस का डोज लबालब है। इस तस्वीर में प्ले स्कूल में पहुंचा छोटा नवाब योग करता नजर आ रहा है। वह अपने घुटनों के बल बैठा है और जिस तरह से उसने खुद को बैलेंस कर रखा है, वह वाकई जबरदस्त है। तस्वीर को देखकर साफ लग रहा है कि वह अपने योग टीजर को काफी ध्यान से फॉलो कर रहा है। मल्टी कलर्ड स्टाइप्ड टीशर्ट और ग्रे शॉर्ट्स में तैमूर काफी क्यूट दिख रहा है। करीना कपूर और सैफ अली खान कोशिश करते हैं कि अपनी फिल्मों के बिजी शेड्यूल के बावजूद वह तैमूर के साथ अच्छा समय बिताएं। हाल ही में हुई बातचीत में करीना ने तैमूर के बारे में बताया कि अब उसे समझ आने लगा है कि उसकी तस्वीरें खींची जा रही हैं और अब वह इन चीजों से चिढ़ने लगा है। उन्होंने बताया कि अब वह कैमरे की तरफ देखकर ‘नो कैमरा’ भी कहने लगा है। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App