माता शिकारी में दो फुट बर्फबारी

By: Dec 14th, 2019 12:20 am

थुनाग –सराजघाटी में दो दिन से ऊंची पहाडि़यों में बर्फबारी का क्रम जारी है, जहां दो दिन से सराजघाटी की ऊंची पहाडि़यां माता शिकारी, शैटाधार, तुंगसीगढ़, स्पेहनीधार, चेत, डाहर, घाट, मगरूगला, रायगढ़, भुलाह, भैंद, कमीशर इत्यादि स्थानों में बर्फबारी हुई। माता शिकारी में करीब दो फुट तक हिमपात दर्ज किया गया। वहीं, शैटाधार में करीब सात इंच तक हिमपात हुआ। वहीं घाटी में जहां ऊंची पहाडि़यों में बर्फबारी हुई। साथ ही निचले इलाकों जंजैहली, थुनाग, लंबाथाच, थुनाग, जरोल, शिल्हीबागी, बागचनोगी, भाटकीधार, केलोनाल, चिउणी, रैलचौक, रैनगलू, बगस्याड, कांडा, केलोधार, कुथाह में झमकर बारिश हुई। जिससे बारिश व बर्फबारी के चलते समूची घाटी ठंड की चपेट में आ गई है। वहीं, पर्यटक स्थलों पर जाने के लिए प्रशासन ने पांबदी लगा दी है। एसडीएम थुनाग सुरेंद्र माहेन ने लोगों से अपील की है कि पर्यटक ऐसे मौसम में ऊंची पहाडि़यों में न जाएं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App