युकां ने रोहडू में बनाई रणनीति

By: Dec 14th, 2019 12:20 am

रोहडू –युवा कांग्रेस की मासिक बैठक नव नियुक्त अध्यक्ष रविंदर ठाकुर की अध्यक्षता मे परिधि भवन रोहड़ू में सम्पन्न हुई। बैठक मे प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मुनीष ठाकुर ने भी बैठक को सम्बोधित किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला भी विशेष तौर से उपस्थित रहे। रविंदर ठाकुर ने कहा कि जल्द ही वह रोहड़ू युवा कांग्रेस की जल्द ही कार्यकारिणी का गठन करेंगे और वह सबको साथ ले कर चलेंगे। रविंदर ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मुनीष ठाकुर, शिमला ग्रामीण के विधायक टिका विक्रमादित्य सिंह, रोहड़ू के लोकप्रिय विधायक मोहन लाल ब्राक्टा व कांग्रेस कमेटी रोहड़ू के अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला का धन्यवाद करते हुए कहा की उनको जो जिम्मेदारी दी गई उसको वह पूरी ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करगें। प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि रविंदर ठाकुर युवा कांग्रेस के लिए नया चेहरा नहीं है न ही रविंदर ठाकुर कोई पैराशूट से अध्यक्ष बने है। वर्तमान मे पंचायती राज में लगातार दूसरी बार ग्राम पंचायत अढाल में बतौर उप प्रधान लोगो की सेवा कर रहे है। मंडल अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला ने कहा कि एनएसयूआई और युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है इनके बिना कांग्रेस पार्टी की कल्पना भी नहीं की जा  सकती। इस दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता विजय चौहान, शिमला लोक सभा संसदीय क्षेत्र के अध्यक्ष संजय ठाकुर, कांग्रेस मंडल के कोषाध्यक्ष सुशील चौहान, महासचिव रवि रावत, रौनी घेधटा, हैप्पी मेहता, जीवन ठाकुर, संदीप रंजन, अश्वनी शर्मा, बलदेव सिंठियाण, पंचायत समिति चढ़गाव के उपाध्यक्ष प्रवीण चौहान, सेवा दल के यंग ब्रिगेट के अध्यक्ष रॉनी चौहान, अनिल ठाकुर, बंटी कायथ, जय प्रकाश, राजू मोहित कालटा, नेगी, सुधीर शोगी, अभिषेक ठाकुर, डैनी मछान, अशोक डंडा, चमन, नीरज दुल्टा, एनएसयूआई के सीमा कॉलेज के सभी पदाधिकारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App