योग में वल्र्ड रिकार्ड बनाने पर कांगड़ा का बेटा सम्मानित

By: Dec 15th, 2019 12:03 am

कांगड़ा – दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के लोकप्रिय इवेंट ‘डांस हिमाचल डांस’ के विनर राहुल को ने एशिया एक्सिलेंस अवार्ड हासिल किया है। जिला कांगड़ा से ताल्लुक रखने वाले राहुल को योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एशिया एक्सिलेंस अवार्ड से समस्त भारत मैगजीन द्वारा नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर व जमन्यांग टी सेरिंग सांसद लेह ने राहुल को सम्मानित किया। राहुल ने योग के जरिए नशामुक्त रोजगार युक्त भारत बनाने का, जो त्रिगर्त योग केंद्र कांगड़ा का सपना है, उसे साकार करने के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं, इसलिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। नगरोटा बगवां के क्लेड गांव के राहुल ने उष्ट्रासन योग में 44 मिनट का वल्र्ड रिकार्ड बनाया था। उन्होंने चक्र दंड में एक मिनट में 60 पुशअप का विश्व कीर्तिमान बनाया है। राहुल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़ी धर्मशाला में जमा एक का छात्र है और त्रिगर्त योग केंद्र कांगड़ा में योग सीखता है। डांस में पूरी तरह दक्ष राहुल पिछले पांच महीने से योग सीख रहा है।

‘डीएचडी’ के रह चुके हैं विनर
‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के लोकप्रिय इवेंट ‘डांस हिमाचल डांस’ के विनर राहुल ‘हुनर’ मूवी में काम कर चुके हैं। वह ‘किसमें कितना है दम’ के भी विजेता रह चुके हैं। इसके साथ हिमाचल के अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेलों में प्रस्तुतियां दे चुके हैं। अब राहुल ने गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड, योग वल्र्ड बुक रिकार्ड में भी अपना नाम दर्ज करवाकर जिला कांगड़ा का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App