रसोई के तड़के से गायब होने लगा प्याज

By: Dec 9th, 2019 12:01 am

जींद –देश में प्याज के दाम निरंतर बढ़ने के कारण प्याज के भाव ने अपना शतक पूरा कर लिया है। सौ रुपए प्रति किलो प्याज का भाव होते ही अब रसोई से प्याज गायब हो गया है। प्याज के भाव कम होने की बजाय निरंतर बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। अब रसोई के साथ-साथ खाने के सलाद की प्लेट से भी प्याज गायब हो गया है। प्याज को छोड़ कर मटर, आलू के भाव में जरूर कमी आई है, लेकिन प्याज के भाव कम नहीं हो रहे है। प्याज लोगों ने खरीदना कम कर दिया है। प्याज के रेट 100 रुपए प्रति किलो हो गए है। गाजर 50 से 30, गोभी 30 से 20, टमाटर 50 से 30 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। प्याज को छोड़ कर दूसरी सब्जियों के रेट कम हुए हैं। ग्रहिणियों का कहना है कि प्याज के भाव बढऩे से रसोई का बजट बिगड़ा है। प्याज महंगा होने के चलते अब रसोई से बाहर हो गया है। प्याज के भाव कम होने की बजाए निरंतर बढ़ रहे है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App