रामपुर में युकां अध्यक्ष को छोड़ सारी टीम भंग

ब्लॉक युवा कांग्रेस रामपुर की कार्यकारिणी भंग, पहले ब्लॉक कांग्रेस हो चुकी है भंग, जल्द बनेगी नई टीम

रामपुर बुशहर-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बाद अब युथ कांग्रेस की कार्यकारिणी को भी भंग कर दिया गया है। जहां ब्लॉक कांग्रेस की कार्यकरिणी को आला कमान के दिशा निर्देश के बाद भांग कर दिया गया है वहीं युथ कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर भांग कर दिया गया है।  ये निर्णय युवा कांग्रेस रामपुर की मासिक बेठक में लिया गया। इस बैठक को युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर ठाकुर की अध्यक्षता मे किया गया। जिसमे विशेष रुप से रामपुर विधायक नंद लालए युवा कांग्रेस रामपुर प्रभारी उज्ज्वल सेन मेहता व किन्नौर युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप नेगी उपस्थित रहे। रामपुर प्रभारी उज्ज्वल मेहता ने ब्लॉक अध्यक्ष को छोड़ समस्त ब्लॉक युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग की व अध्यक्ष जसवीर ठाकुर को स्वतंत्र रुप से नई कार्यकरिणी  बनाने के निर्देश दिए। मेहता ने केन्द्र सरकार को घेरते हुए कहा कि देश में बढ़ी प्याज की कीमतों ने आम आदमी के बजट को हिला कर रख दिया है। प्याज के बाद अब सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। हर रोज 200 से 250 रुपये सब्जी खरीदने में खर्च हो रहे हैं। बेठक मे विधायक नंद लाल ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक कैबद्ध असंवैधानिक है क्योंकि यह हमारे संविधान की मूल भावनाए स्वरूप और सिद्धांतों के खिलाफ है। भारत की नींव ही सभी के लिए समानता के सिद्धांतों पर आधारित है। यह विधेयक हमारे देश की नींव के मूल के ही खिलाफ है। इसका हर तरह से विरोध किया जाना चाहिए। बेठक में प्रदेश सहसचिव पवन चौहानए मंडी लोकसभा उपाध्यक्ष अंकुर शर्मा, प्रवक्ता राहुल सोनी, हर्ष शर्मा, सहसचिव बंटी ठाकुर, जोन अध्यक्ष सतपाल मेहता, पार्षद रामपुर करन शर्मा, पुर्व पार्षद ध्रुव शर्मा, युवा कांग्रेस रामपुर महासचिव अशवनी शर्मा, उमेश, अजय राणा,  नितीश, राजीव, जतिन, हरीश मेहता, कुलदीप नेगी, मनीष, संतोष, विजय,  विक्रम, शालू, पायल, मीनाक्षी व अन्य मौजूद रहे।