रामायण उत्सव फांउनडेशन का ‘मेरे राम कैंपेन’ शुरू

By: Dec 7th, 2019 12:20 am

सोलन – दिल्ली स्थित श्समाज सेवा संस्थाश् रामायण उत्सव फांउडेशन ने मेरे राम कैंपेन का शुभारंभ किया। कैंपेन की शुरुआत दिल्ली में मुख्यमंत्री श्जय राम ठाकुर को संस्था द्वारा राम चरितमानस पुस्तक भेंट कर की गई। संस्था के उत्तर भारत के अध्यक्ष हरमेल धीमान ने राम चरितमानस की एक प्रति मुख्यमंत्री को भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस शुभ काम के लिए हरमेल धीमान और रामायण उत्सव की पूरी टीम को बधाई दी और इस कैंपेन की जमकर तारीफ । इस अवसर पर धीमान ने बताया कि संस्था द्वारा श्रीरामायण उत्सव को एक जन आंदोलन के रुप में मनाया जाएगा जहां लोगों को विशेष रूप से  युवाओं को राम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा,  राम दुनिया भर के नागरिकों के लिए एक आदर्श नागरिक के प्रतीक है और उनके बताए गए मार्ग पर चलने के लिए सभी नागरिकों को कहा जाएगा। उत्सव फाउंडेशन राम के आदर्शों और विचारों को दुनिया भर में  फैलाने के लिए जगह-जगह पर रामायण उत्सव का आयोजन कराएगी। इस मेगा कैंपेन का शुभारंभ देव भूमि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अगले महीने जनवरी 2020 में किया जाएगा, जिसमें देश  भर से विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तियों को  आमंत्रित किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App