लाड़ले के गम में छूटा खाना, परिजन बेसुध

By: Dec 6th, 2019 12:04 am

बरठीं-छत्तीसगढ़ आईबीपी कैंप में हुई गोलाबारी में बिलासपुर की ग्राम पंचायत छत के गांव संडियार के महेंद्र सिंह की भी मौत हुई है। उनकी मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बेटे के गम में परिजनों ने अन्न-जल ग्रहण करना छोड़ दिया है। महेंद्र सिंह की मौत की खबर सुनने के बाद से उनकी मां और पत्नी बेसुध हैं। परिजनों को सांत्वना देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। वहीं, महेंद्र सिंह का शव शुक्रवार सुबह पहुंचने की बात कही जा रही है। बता दें कि बुधवार को टीवी चैनलों व सोशल मीडिया से परिजनों को बेटे की मौत का दुखद समाचार मिला। तब से परिजन बेसुध पड़े हैं। उधर, पंचायत प्रधान ऊषा ठाकुर ने बताया कि महेंद्र सिंह उनका छात्र रह चुका है और बहुत ही अच्छा प्लेयर रहा है।  शुक्रवार सुबह शहीद का पार्थिव शरीर घर पहुंचने की संभावना है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App