लेफ्टिनेंट बने पीरा के आशीष सपहिया

By: Dec 2nd, 2019 12:05 am

धीरा  –सुलाह के धीरा की ग्राम पंचायत रझूं के गांव पीरा के भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त हुए अनिल सपहिया के छोटे बेटे आशीष सपहिया ने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी नियुक्ति मुंबई में हुई है। देश सेवा का जज्बा दिल में लिए आशीष ने पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाया है। उल्लेखनीय है कि आशीष के ताया मुल्तान सपहिया भी भारतीय नौसेना में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं, जबकि ताया जन्म सिंह सपहिया भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। वहीं, ताया सुशील कुमार हिमाचल परिवहन में परिचालक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। आशीष के ताया मुल्तान सपहिया की बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर प्रिया भी नौसेना में बतौर चिकित्सक सेवारत हैं। आशीष सपहिया ने केंद्रीय विद्यालय मुंबई से जमा दो की परीक्षा उत्तीर्ण करके यह मुकाम हासिल किया है। चार सालों का प्रशिक्षण केरल के कनूर में लेने के पश्चात गत दिनों आयोजित पॉसिंग आउट परेड में उन्हें भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट की उपाधि से नवाजा गया। आशीष की माता अरुणा सपहिया गृहिणी हैं तथा उनका बड़ा भाई अतिश सपहिया मुंबई में इंजीनियर हैं। लेफ्टिनेंट आशीष परिवार सहित दो दिसंबर को अपने पैतृक गांव पीरा में पहुंचेगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App