व्यापारी की मौत पर दस हजार रुपए की मदद देगा व्यापार मंडल।

By: Dec 31st, 2019 12:30 pm

व्यापार मंडल के किसी भी पंजीकृत व्यापारी की मृत्यु होने पर व्यापार मंडल कोष से व्यापारी के आश्रितों को दस हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। नेरवा व्यापार मंडल कार्यकारिणी की एक अहम बैठक में यह अहम फैसला लिया गया है। मंगलवार को अध्यक्ष राजीव भिख्टा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापारियों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ! यदि किसी व्यापारी का प्राकृतिक आपदा से नुक्सान होता है, तो उसे नुक्सान के आधार पर दस हजार रुपए तक की सहायता व्यापार मंडल द्वारा दी जाएगी ! व्यापारी के परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु एक बड़ा निर्णय लेते हुए सभी पंजीकृत व्यापारियों का सामूहिक बीमा करवाने का फैसला लिया गया है ! व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों के हित में लिए गए इन फैसलों का समस्त व्यापारियों ने स्वागत किया है !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App