शिमला में कूड़ा फैलाया, तो लगेगा भारी जुर्माना

By: Dec 7th, 2019 12:20 am

शिमला – राजधानी शिमला में कूड़ा कर्कट फैलाने वालों की अब खैर नहीं, अगर अब यह गलती की तो पकडे जाने पर नगर निगम सेनेटरी इंस्पेक्टर स्पॉट पर 500 से 5000 तक का जुर्माना वसूलेगा । स्थानीय जनता, दुकानदार और पर्यटकों में से कोई भी गंदगी फैलाता पाया गया तो मौके पर जुर्माना न चुका पाने पर 500 रुपए अतिरिक्त अदा करने होंगे। शहर को साफ-सुधरा बनाए रखने के लिए नगर-निगम ने यह पहल शुरू की है, जिसके तहत अब  कोई भी सार्वजनिक स्थानों में कुड़ा फैकते हुए पाया गया तो उसे निगम जुर्माना लगाएगा, लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि एक तरफ तो निगम प्रशासन आम लोगों पर सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने पर जुर्माना लगाने जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ नगर निगम की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। शहर में कई ऐसे स्थान हैं जहां काफी गंदगी पड़ी रहती है। शहर में जगह-जगह निगम प्रशासन ने  पोस्टर लगा दिए हैं कि  सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने पर होगा जुर्माना। देखने में आया है कि शिमला में घूमने आने वाले पर्यटक भी  स्वच्छता को लेकर सजकता ना दिखाकर कूड़ा यहां वहां फेंक देते हैं। इस निर्णय से अब पर्यटकों की इस लापरवाही पर भी विराम लग सकेगा साथ ही  ऐतिहासिक शिमला की खूबसूरती भी बरकरार रहेगी। राजधानी को स्मार्ट सिटी से जोड़ने के साथ-साथ स्वच्छता अभियान के लिए भी निगम लगातार प्रयासरत है, जिससे शहर को साफ रखा जा सके। इसके लिए लोगों को एक तरफ साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही अधिकतर देखा जाता है कि लोग यहां वहां खुले में कूड़ा फेंकते हैं, जो कि गलत है। इस पर रोक लगाने के लिए निगम ने एक और पहल की है, जिससे लोगों को साफ-सफाई न रखने पर अब जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम शहर को साफ रखने के लिए लोगों को भी जागरूक कर रहा है। इसके बावजूद लोग अपने आसपास साफ-सफाई नहीं रख रहे।  निगम का मानना है कि शहर को नशा मुक्त करने के लिए सार्वजनिक स्थानों में धूम्रपान करते पाए जाने वाले व्यक्ति को भी जुर्माना किया जा रहा है। इससे लोग जागरूक हैं व सार्वजनिक स्थानों में नशा करने से बचते हैं। अब निगम के इस अभियान से लोगों में भी खुले में कूड़ा फैलाने पर मौके पर जुर्माना किया जाएगा, जिससे आसपास साफ-सफाई को बढ़ावा मिले। इसके साथ ही शहर को साफ रखने के लिए निगम को डंपर फ्री किया जाएगा। सभी वार्डों में डोर टू डोर के साथ ही कूड़ा उठाने के लिए निगम जल्द 34 गाडि़यों को खरीदने जा रहा है। इससे पहले जिन गाडि़यों में बड़े कूडे़दानों से कूड़ा ले जाया जाता है वह गाडि़यां छोटी होती थीं। उनमें कूड़ा उठाने में भी दिक्कत आती थी साथ ही वह कई बार ट्रैफिक जाम की वजह भी बन जाती थीं। इस समस्या से बचने के लिए नगर निगम 34 गाडि़यों को खरीदेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App