शीला को एशिया एक्सीलेंसी अवार्ड

By: Dec 15th, 2019 12:04 am

घुमारवीं। भारत सरकार के केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर की प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब की संरक्षक शीला सिंह को दिल्ली में एशिया एक्सीलेंसी अवार्ड-2019 से नवाजा है। दिल्ली के भारत संविधान क्लब के अंतराष्ट्रीय सभागार में आयोजित समारोह के दौरान बतौर मुख्यातिथि अनुराग ठाकुर ने यह अवार्ड सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया। सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब जिला बिलासपुर की मुख्य संरक्षक शीला सिंह पिछले कई वर्षों से सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने के लिए हमेशा कटिबद्ध रही हैं। शीला सिंह आपरेशन मुक्ति के तहत हजारों युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक कर चुकी हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App