शोभा मुदगल से शास्त्रीय संगीत सीखेंगी प्रियंका

शिमला  – मशहूर शास्त्रीय गायिका शोभा मुदगल की शागिर्द शिमला की प्रियंका बनी हैं। ‘दिव्य हिमाचल’ के लोकप्रिय इवेंट ‘हिमाचल की आवाज-2019’ की विजेता प्रियंका अब शोभा मुदगल से शास्त्रीय संगीत की बारीकियां सीख रही हैं। प्रियंका का कहना है कि ‘हिमाचल की आवाज़’ के मंच से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। वह अब शोभा मुदगल से शास्त्रीय संगीत सीख रही हैं। प्रियंका कहती हैं कि उनके पहले गुरु शिमला से विनोद कुमार चन्ना हैं। उनकी मंजूरी के बाद ही प्रियंका ने शोभा मुदगल से संगीत की शिक्षा लेने का आग्रह किया। वह अब उनसे संगीत सीख रही हैं। वह कहती हैं कि कई प्रतियोगितों के साथ ही आरकेएमवी में यूथ फेस्टिवल में भी पुरस्कार जीता है।