संगड़ाह की पांच सड़कों पर ट्रैफिक ठप

By: Dec 14th, 2019 12:20 am

संगड़ाह –दो दिन से जारी बर्फबारी के चलते लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली पांच सड़कों पर यातायात व्यवस्था लगभग बंद हो चुकी है। विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम तक हालांकि तीन मुख्य सड़कों से बर्फ  हटाई जा चुकी थी,  मगर हिमपात जारी रहने के चलते उक्त सड़कों पर बस सेवा बहाल नहीं हो पाई। गुरुवार से शुक्रवार रात तक जारी बर्फबारी से नागरिक उपमंडल की संगड़ाह, हरिपुरधार- संगड़ाह, राजगढ, हरिपुरधार- नौहराधार,  दीऊड़ी-खड़ाह सड़कों पर यातायात व्यवस्था ठप है। उक्त सड़कें बंद होने से क्षेत्र की डेढ़ दर्जन के करीब पंचायतों में यातायात व एंबुलेंस सेवा बंद हो चुकी हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस बार क्षेत्र में बर्फ हटाने के लिए 20 लाख के बजट का प्रावधान किया गया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App