साक्षी निराला के नए सांग ने मचाया धमाल

By: Dec 26th, 2019 12:01 am

सरकाघाट – ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया गु्रप के मेगा इवेंट में हिमाचल 2019 में टॉप 5 में स्थान पाने वाली धर्मपुर के गांव डरवाड की साक्षी निराला मॉडलिंग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है। हाल ही में उनके नए सांग ‘रूह जहां रोती रही’ ने खूब धमाल मचाया है। इस सांग में साक्षी निराला ने बेहतरीन अभिनय किया है। इस सांग का निर्देशन रौनक ने किया है, जबकि सिंगर वीके हंै।  इस सांग की शूटिंग ऊना मंे हुई है। 30 मार्च, 1998 को सरकाघाट के रमेश निराला के घर जन्मी साक्षी को मॉडलिंग में नाम कमाने के लिए देवी का साथ मिला। साक्षी ने बताया कि वह माडलिंग के क्षेत्र में मुकाम हासिल करके हिमाचल की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करेंगी और गरीबों की मदद करेंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App