सिस्सू में तीन घंटे चला बर्फीला तूफान

By: Dec 14th, 2019 12:30 am

कुल्लू-प्रदेश का जनजाजीय जिला लाहुल-स्पीति का जहां बर्फबारी होने के चलते शेष दुनिया से संपर्क कट गया है। वहीं, गुरुवार से हो रही बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं शुक्रवार को लाहुल-स्पीति के कई भागों में बर्फीला तूफान शुरू हो गया है। जिससे लोग काफी सहमें हुए हैं। लोगों को कई घटों तक अपने घरों से बाहर नहीं निकलना पड़ रहा है। शुक्रवार को लाहुल की चंद्रवैली के तहत आती सिस्सू पंचायत की पहाडि़यों सें बर्फीला तूफान ठीक 11 बजे शुरू हुआ और करीब एक बजे तक चलता रहा है। जानकारी के अनुसार लोग बर्फीला तूफान से बचने के लिए अपने-अपने घरों के भीतर ही घंटो दूबके रहे।  सिस्सू पंचायत की प्रधान सुमन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को काफी देर तक बर्फीली तूफान आया। यह पंचायत के पांचों वार्ड के गांव तोचे, शाशिन, गोंपाथंग, रोपसंग, और जुगलिंगखंगसर में चलता रहा है।

लाहुल में बस सेवा बंद

एचआरटीसी ने भी बीते गुरुवार से बर्फबारी होने के चलते घाटी के अंदरूनी मार्गों पर बस सेवा बंद कर दी गई है। बता दें कि तमाम लाहुल में बर्फबारी हुई है। ज्यादा रिस्क होने के चलते निगम प्रंबधन ने भी बस सेवा को बंद कर दिया है। जहां जिला मुख्यालय केलांग में आधा फुट के आसपास बर्फबारी हुई है।

 छतों से हटानी पड़ रही बर्फ

लाहुल घाटी में कई जगह दो से लेकर अढ़ाई फुट बर्फबारी हुई है। ऐसे में शुक्रवार को लोगों को अपने घरों की छतों से बर्फ भी हटानी पड़ी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App