सैलानियों को भाया खुशगवार मौसम

By: Dec 5th, 2019 12:20 am

पतलीकूहल – घाटी में तीन दिनों से चल रही मौसम की खुशगवार बयार से सैलानियों की आमद में  इजाफा हो रहा है। नवंबर महीने के पहले व आखिरी सप्ताह में घाटी ऊंची पर्र्वतमालाओं पर हुई बर्फबारी से कड़क ठंड का मिजाज है, लेकिन दिन में सूर्य की तेज तपिश में पैराग्लाइडिंग व रिवर राफ्टिंग जैसे साहसिक खेल सैलानियों के लिए आकर्षक व रोमांच से परिपूर्ण लग रहे हैं। यहां की लोकप्रिय पैराग्लाइडिंग साइट फलाइन से हर रोज सैकड़ों की संख्या में सैलानी पैराग्लाइडिंग का लुत्फ लेने में मशरूफ हैं। मौसम के खुशगवार  मिजाज ने हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में मौज मस्ती के लिए एक बेहतर वातावरण का स्वरूप प्रदान किया है। पिछले तीन दिनों से जिस तरह से घाटी में मौसम का मिजाज बदला है, उससे यहां आने वाला हर सैलानी प्रकृति की छट्टा से अपने आप को प्रफुल्लित पा रहा है। मनाली व इसके आसपास के पर्यटक स्थलों में जिस तरह से सैलानियों की आवाजाही बढ़ रही है, उससे पर्यटन कारोबारी भी खुश है। इन पर्यटकों का जामवड़ा रिवर राफ्टिंग व पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक गतिविधियों में रुचि दिखा रहा है। यहां के रमणीय स्थल सोलंग वैली में दिन भर सैलानी पैराग्लाडिंग के साथ स्नो प्वाइंट पर मजा लेने में मशरूफ हैं। डेस्टिनेशन हिमालया के संचालक विनय शर्मा व विवेक शर्मा ने बताया कि जिस तरह से घाटी में मौसम का मिजाज बना हुआ है। सैलानियों के लिए मनाली आकर्षक का केंद्र बनी हुई है।  यहां आकर सैलानी सर्वप्रथम बर्फबारी का मजा लेने के बाद हवा में गोते लगाने के लिए आतुर रहता है, जिसके लिए वह उन्हें बेहतर सुविधा प्रदान कर हवा में गोते लगाकर  प्रकृति के नजारों से ओतप्रोत होते हैं। विनय शर्मा ने कहा कि यहां आने वाले सैलानी पैराग्लाइडिंग क रके ऊंची व लंबी उड़ान करके बेहद खुश होते हैं। उन्होंने कहा कि मैदानी क्षेत्रों में होने वाली पैराग्लाइडिंग करके उन्हें इतना मजा नहीं आता जितना की घाटी की फिजाओं में सेब के बागानों व चारों ओर बिछी कुदरत की सफेद चादर के ऊपर से उड़कर मजा लेते हैं। दूसरी ओर ब्यास नदी में रिवर राफ्टिंग का लुत्फ लेते हैं, जिसका मजा सैलानियों को और ही उत्साह देता है, लेकिन अधिकतर लोग जिनमें जोड़े होते हैं, वे पैराग्लाइडिंग करके आसमान में उड़ते हुए अपनी वीडियो बनाते हैं, जिससे उनका यह रंग आजीवन बरकरार रहता है। घाटी में जिस तरह से आजकल मौसम का मिजाज बना हुआ है उसे देखकर और साहसिक खेलों का आनंद पर्यटकों को और लुभा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App