सोना 50 रुपए टूटा चांदी 50 रुपए उतरी

By: Dec 12th, 2019 12:05 am

दिल्ली – विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही घटबढ़ के बीच घरेलू स्तर पर मांग कमजोर रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 50 रुपए टूटकर 38,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा और चांदी 50 रुपए उतरकर 44,550 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में मिलाजुला रूख रहा। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 1.86 डालर प्रति औंस चढ़कर 1465.82 डालर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमरीकी सोना वादा 2.00 डालर चढ़कर 1,464.60 डालर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी 0.02 प्रतिशत उतरकर 16.64 डालर प्रति औंस पर रही। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए टूटकर 38,970 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही फिसलकर 38,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर 50 रुपए उतरकर 44,550 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वादा 27 रुपये की तेजी लेकर  43,502 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमशः 910 रुपए और 920 रुपए प्रति इकाई पर रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App