सोमा रॉय बर्मन नई महालेखा नियंत्रक

By: Dec 4th, 2019 12:26 am

सरकार ने 1986 बैच की भारतीय सिविल लेखा सेवा अधिकारी सोमा रॉय बर्मन को नया महालेखा नियंत्रक नियुक्त किया है। बर्मन 24वीं महालेखा नियंत्रक हैं तथा इस पद पर पहुंचने वाली सातवीं महिला हैं। बर्मन ने 33 साल के करियर में गृह मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, उद्योग मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय और नौवहन, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में विभिन्न पदों पर काम किया है। बता दें कि इससे पहले बर्मन अतिरिक्त महालेखा नियंत्रक के पद पर थीं। सोमा रॉय बर्मन 1986 बैच  भारतीय सिविल लेखा सेवा अधिकारी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से गणितीय सांख्यिकी में एमफिल किया है। वह आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव के रूप में ‘बजट सेक्शन ’ में अपनी सेवाएं देने के साथ ही नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कार्यालय में निदेशक भी रही हैं। केंद्र सरकार में सार्वजनिक वित्त प्रबंधन क्षेत्र को और मजबूत बनाने के लिए उन्होंने कई अहम कदम उठाए हैं। उन्होंने गृह मंत्रालय की राष्ट्रीय खुफिया ग्रिड में संयुक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के रूप में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App