हसन वैली में फंसे सैलानी निकाले

By: Dec 15th, 2019 12:20 am

महाराष्ट्र से घूमने आए 100 मेहमान ढली और छराबड़ा के बीच बर्फ ने खूब सताए, रेस्क्यू कर निकाले सुरक्षित

शिमला – राजधानी शिमला के समीप हसन वैली में महाराष्ट्र के सौ छात्र फंसे। जिन्हें शनिवार सुबह रेसक्यू कर सुरक्षित निकाला गया। शिमला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र से शिमला पिकनिक पर आए ये सभी छात्र शुक्रवार को बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए हसन वैली और छराबड़ा के समीप मौज-मस्ती करने लगे। हालांकि बर्फ इतनी अधिक भी नहीं थी कि सैर करने पहुंचे छात्र फंस सके। ढली पुलिस को सूचना मिली कि हसन वैली में सैकडों टूरिस्ट फंसे हैं। शिमला पुलिस से शनिवार सुबह चार बज कर 30 मिनट पर ही रेसक्यू आपरेशन शुरू कर दिया। यहां पता चला कि महाराष्ट्र के सौ छात्र बर्फ में फंसे हैं, जिनमें 35 छात्राएं भी थी। पुलिस की मुस्तैदी से ही सभी छात्र सुरक्षित निकले। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन सभी छात्रों को जिला प्रशासन ने छोटा शिमला गुरुद्वारा और जनजातीय भवन ढली में ठहराया गया। शिमला से सटे पर्यटक स्थल कुफरी, फागू व नारकंडा में बर्फ की मोटी परत जमी है। हालांकि यह बर्फबारी पर्यटकों व लोगों के लिए मुसीबत बनकर भी आई। बशुक्रवार की रात पर्यटक बसों में सफर कर रहे 100 के करीब सैलानी ढली और छराबड़ा के बीच हसन वेली में बर्फ  में फंस गए। जिला प्रशासन ने तुरंत हरकत में आकर बर्फ  में फंसे इन यात्रियों को शनिवार सुबह सुरक्षित निकाल लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सायं अप्पर शिमला की तरफ  जा रहे थे कि बर्फबारी में इनके वाहन फंस गए। डीसी अमित कश्यप के मुताबिक बर्फ में फंसे इन यात्रियों को सुरक्षित निकाल कर गुरुद्वारा और ट्राइबल भवन में ठहराया गया। जहां इनके खाने-पीने और रहने का प्रबंध किया गया। सड़क से बर्फ  हटाने के बाद इन्हें अपने-अपने गंतव्य की ओर भेज दिया जाएगा। ताजा हिमपात से शहर की अधिकतर सड़कों पर सुबह से यातायात ठप है। अपर शिमला का तो राज्य मुख्यालय से संपर्क कट गया है। इस बीच राजधानी शिमला व आसपास के इलाकों में मौसम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। सड़कों की बहाली के लिए प्रशासन ने बड़े पैमाने पर मशीनरी व कर्मचारी काम पर लगा दिए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App