हांसी के बीजेपी विधायक पर मानहानि का केस दर्ज

By: Dec 5th, 2019 12:01 am

पंचकूला –हांसी से बीजेपी विधायक विनोद भ्याणा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल एक सरकारी डाक्टर ने विधायक के खिलाफ मानहानि का केस कर दिया है। डाक्टर ने विधायक पर 50 लाख रुपए की मानहानि का दावा भी ठोंका है। अब विधायक विनोद भ्याणा को 15 दिन में इस मामले में स्पष्टीकरण देना है। जानकारी के मुताबिक 19 नवंबर को विधायक विनोद भ्याणा ने सरकारी अस्पताल में छापा मारा था। इस दौरान एक डाक्टर इमर्जेंसी वार्ड में सोते हुए पाया गया था, जिसके बाद विधायक विनोद भ्याणा ने डाक्टर को फटकार लगाई थी। वहीं, डाक्टर को नशे की हालत में बताया था। सरकारी अस्पताल में जब विधायक ने किया औचक निरीक्षण, नशे में धुत्त मिला डाक्टर हालांकि जब डाक्टर का नशे का टेस्ट किया गया तो नशे का सेवन नहीं किया गया पाया गया। अब डाक्टर के वकील ने विधायक के खिलाफ कानूनी नोटिस भिजवा दिया है। वकील के मुताबिक डाक्टर बीमारी से ग्रस्त है जिस वजह से सही से बैठने और चलने में दिक्कत होती है। अब इस मामले में नोटिस जारी किया गया है और 15 दिन के अंदर जवाब देने की बात कही है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App