हिमस्खलन का खतरा

By: Dec 15th, 2019 12:20 am

चंबा –  जिले में कल से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हुई व्यापक वर्षा के चलते विशेषकर जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अब हिमस्खलन की भी आशंका है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने पांगी एभरमौरए तीसा और सलूणी क्षेत्र में हिमस्खलन की आशंका वाले इलाके के आसपास रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। उपायुक्त विवेक भाटिया ने कहा कि इस दौरान लोग हिमस्खलन वाली जगह की तरफ कदापि न जाएं। उन्होंने लोगों को यह भी सलाह दी कि वे निचले क्षेत्रों में भू-स्खलन होने वाले क्षेत्रों का रुख ना करें ।  विवेक भाटिया ने बताया कि बर्फबारी और बारिश के चलते जिले के जो सड़क मार्ग बाधित हुए हैं  उन्हें लोक निर्माण विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर बहाल करने का काम किया जा रहा है।  लोक निर्माण विभाग मशीनरी और मैन पावर के साथ अपने कार्य में जुटा हुआ है। इसके अलावा बिजली बोर्ड को भी उन स्थानों पर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए कहा गया है जहां लोगों को बिजली की समस्या पेश आ रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App