हिमाचल में आज बारिश व बर्फवारी

By: Dec 11th, 2019 7:23 pm

पहाडों पर बर्फवारी, मैदानों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

पहाडों पर 16 दिसम्बर तक मौसम खराब

कुछ स्थानों पर होगी बारिश व बर्फ वारी

मैदानों में 15 दिसम्बर से मौसम साफ

बादलों के घिरने से फिर लुढ़का तापमान

अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्र्री की गिरावट दर्ज

कल्पा व केलागं का पारा अभी भी माईनस में

शिमला –हिमाचल प्रदेश के ऊचांई वाले क्षेत्रों में आज से मौसम  रौद्र रूप दिखाएगा। मौसम विभाग ने किन्नौर, लाहौल स्पीति, चम्बा, मड़ी, कुल्लू व शिमला के ऊचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश व बर्फवारी होने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने राज्य के उक्त क्षेत्रों में भारी बारिश व बर्फवारी का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मैदानी इलाकों मेंं अधिकाशं स्थानों पर बारिश होने की  सभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत राज्य के मध्यम व ऊचांई वाले क्षेत्रो में 16 दिसम्बर तक मौसम खराब बना रहेगा। मैदानी इलाकों में 15 दिसम्बर से मौसम साफ बना रहेगा।  बारिश व बर्फवारी होती है तो राज्य फिर से शीतलहर की चपेट में आ सकता ंहै। हिमाचल में बधुवार को भी मौसम के मिजाज बदले नजर आए। हालांकि राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में दोपहर तक हल्की धूप खिली रही। मगर दोपहर बाद आसमान मेें काले बादल घिरने शुरू हो गए थे। इस दौरान पहाडों पर ठण्ड़ी हवाएं भी चली। जिससे अधिकतम तापमान में बीते रोज के मुकाबले एक से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। डलहौैजी के तापमान में सबसे ज्यादा चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा शिमला के पारे में तीन डिग्री की गिरावट आई है। राज्य के सुन्दरनगर, भुतंर, कल्पा, कांगडा व चम्बा के तापमान में बीते रोज के मुकाबले हल्की बढोतरी रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा समूचे राज्य के तापमान में बीते रोज के मुकाबले गिरावट आंकी गई है। अधिकतम तापमान के साथ साथ न्यूनतम पारे में भी गिरावट रिकॉर्ड की गई है। कल्पा व केलागं का पारा अभी माईनस डिग्री में चल रहा है। मनाली का तापमान शून्य डिग्री में दर्ज किया गया है। सुन्दरनगर व भुतंर  में तापमन दो डिग्री से कम चल रहा है। ऐसे में अगर बारिश व बर्फवारी होती है तो समूचा जिला फिर से शीतलहर की चपेट में आ सकता है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य के ऊचांई वाले क्षेत्रों में दो दिनों के दौरान भारी बारिश व बर्फवारी होगी। पहाडों पर 16 दिसम्बर तक मौसम खराब बना रहेगा। जबकि मैदानी इलाकों में 15 दिसम्बर से मौसम शुष्क बना रहेगा।

कहां कितना रहा तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    13.3       4.5

सुंदरनगर  19.5       1.3

भुंतर       18.8       1.8

कल्पा     10.4       -1.6

धर्मशाला   14.4       7.2

ऊना       22.3       5.3

सोलन     19.0       3.0

नाहन      17.7       10.9

केलांग     3.8        -4.0

कांगड़ा    19.8       5.4

बिलासपुर 20.5       5.5

हमीरपुर    20.2       5.8

चंबा       16.8       4.6

डलहौजी  7.0        4.2

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App