हैदराबाद एनकाउंटर.. ऊना में जश्न

By: Dec 7th, 2019 12:30 am

महिला चिकित्सक के आरोपियों को कड़ी सजा देने पर बांटी मिठाइयां, सख्त कानून बनाने को उठी मांग

ऊना – हैदराबाद में महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले के आरोपियों को पुलिस द्वारा एनकाउंटर में मार गिराने के बाद लोगों ने खुशी जताई है। ऊना के पुराना बस अड्डा चौक पर व्यापारी नीरज जैतक, साहिल जैतक व अन्य लोगों ने लड्डू बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की। नीरज जैतक व साहिल जैतक ने कहा कि देश में लड़कियों व महिलाओं को सम्मान दिया जाता है, लेकिन कुछ आपराधिक मानसिकता वाले लोग महिलाओं के साथ गलत व्यवहार कर रहे है। देश में लगातार महिलाओं के साथ दुष्कर्म व हत्याओं का ग्राफ बढ़ रहा है। जोकि चिंता का विषय बन चुका है। दुष्कर्म के बढ़ रहे मामलों के चलते देश में महिलाएं व लड़कियां अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। अभी हाल ही में हैदराबाद में महिला डाक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद जिंदा जला दिया गया। पुलिस द्वारा इन आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। उन्होंने कहा कि रेपिस्ट के साथ ऐसा ही बर्ताब होना चाहिए, ताकि डर के मारे लोग महिलाओं के साथ पुनः ऐसी वारदात को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचे।  उन्होंने कहा कि दुष्कर्म जैसी वारदातों में संलिप्त आरोपियों के लिए सीधे फांसी की सजा होनी चाहिए। इस मौके पर पंकज कालिया, शाम सुंदर, खामौश जैतक, पवन, सौरभ, शिवेन सहित उपस्थित रहे।

पुलिस ने जो किया ठीक किया

ऊना। वरिष्ठ नागरिक राजेंद्र शर्मा ने कहा है कि हैदराबाद पुलिस ने जो किया ठीक किया है यह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि यदि उन्नाव की रेप पीडि़ता को समय पर इंसाफ मिला होता तो शायद वह इस तरह घटना नहीं होती। उन्होंने कहा कि हमारे देश में कोई भी चीज समय पर नहीं होती क्योंकि जिम्मेदारी किसी की भी नहीं होती।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App