100 मीटर रेस में आंचल ने जीता गोल्ड

By: Dec 5th, 2019 12:20 am

सुजानपुर कालेज में एकदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाडि़यों ने दिखाया दमखम

सुजानपुर – सुजानपुर महाविद्यालय  में आयोजित एकदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में महिला महिला वर्ग की 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में आंचल ने स्वर्ण पदक जीता। 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्रियंका को स्वर्ण पदक, 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रियंका को स्वर्ण, लंबी कूद प्रतियोगिता में रूपाली को स्वर्ण तथा ऊंची कूद में मीनाक्षी को स्वर्ण, गोला फेंक प्रतियोगिता में अंजलि को स्वर्ण, चक्का फेंक में प्रिया को स्वर्ण, 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रूपाली को स्वर्ण व 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में निकिता को स्वर्ण पदक से नवाजा गया।  उधर पुरुष खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंकित ठुकराल को स्वर्ण पदक, 200 मीटर में अजय स्वर्ण पदक, 400 मीटर में दौड़ प्रतियोगिता में अभिषेक स्वर्ण पदक, 100म4 दौड़ प्रतियोगितामें अंकित को स्वर्ण, 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में निशांत  ने स्वर्ण, गोला फेंक प्रतियोगिता में नितीश को स्वर्ण, लंबीकूद प्रतियोगिता में अंकित ने स्वर्ण, ऊंचीकूद प्रतियोगिता में सचिन स्वर्ण  1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में निशांत को स्वर्ण व चक्का फेंक प्रतियोगिता में अनुज को स्वर्ण पदक दिया गया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में संपूर्ण मुकाबलों में महिला वर्ग में प्रियंका को सर्वश्रेष्ठ धाविका व पुरुष वर्ग में अंकित ठुकराल को सर्वश्रेष्ठ धावक के रूप में चुना गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App