45 साल उम्र और ऐसी दौड़।

By: Dec 5th, 2019 12:49 pm

धर्मशाला। हिमाचली बेटी दिव्या वशिष्ठ सच्चर उन महिलाओं के लिए प्ररेणा बन गई हैं, जो 45 की उम्र में अपने को अधेड़ समझकर आगे बढऩे की चाह छोड़ देती हैं। धर्मशाला के निकटवर्ती घरोह लांझणी गांव की दिव्या बशिष्ठ सच्चर ने 45 वर्ष की आयु में दौडऩा शुरू किया था। वह पिछले छह सालों में हिमाचल ही नहीं, देश-विदेश की करीब 60 से अधिक नामी प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। दिव्या करीब 32 से अधिक बड़ी प्रतिस्पर्धाओं में पहले दूसरे या तीसरे स्थान पर रहकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। दिव्या ने पिछले महीने उत्तराखंड के गढ़वाल में हुई 161 किलोमीटर यानी 100 मील की रेस में दूसरा स्थान हासिल किया था। डेढ़ दिन और एक रात यानी 31 घंटे आठ मिनट में दिव्या ने यह मुकाम हासिल किया है। जिस उम्र में महिलाएं पीछे हटती हैं, उस उम्र में दिव्या ने आगे बढऩे का संकल्प लेकर नई मिशाल पेश की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App