70 पुलिस कर्मियों को डीजी डिस्क अवार्ड

By: Dec 3rd, 2019 12:30 am

रेजिंग-डे पर डीजीपी एसआर मरड़ी ने किए सम्मानित, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

शिमला – हिमाचल पुलिस के स्थापना दिवस पर सोमवार को प्रदेश पुलिस के 64 अधिकारियों व छह कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रदेश पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी ने वर्ष 2016, 2017 व 2018 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर इन अधिकारियों व कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड प्रदान किए। अवार्ड पाने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों में आसिफ  जलाल डीआईजी दक्षिणी रेंज, गुरदेव शर्मा एसपी जिला मंडी, शुभ्रा तिवारी हीरा समादेशक छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी धौलाकुआं (सिरमौर), रोहित मालपानी एसपी पुलिस जिला बद्दी, खुशहाल शर्मा एसपी (कानून एवं व्यवस्था) पुलिस मुख्यालय, संजीव गांधी समादेशक द्वितीय वाहिनी सकोह (कांगड़ा), गौरव सिंह एसपी कुल्लू्र, दिवाकर शर्मा एसपी ऊना, मोनिका भुटूंगुरु एसपी चंबा, भगत सिंह ठाकुर राज्य पुलिस कल्याण अधिकारी पुलिस मुख्यालय, वीरेंद्र कालिया एएसपी गुप्तचर विभाग शिमला, पंकज शर्मा एएसपी टीटीआर शिमला, मनमोहन सिंह एएसपी जिला शिमला, विजय शमा उप-पुलिस अधीक्षक राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो शिमला, राजेश कुमार डीएसपी पीटीसी डरोह, बीर बहादुर डीएसपी जिला चंबा, संतोष शर्मा डीएसपी राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो सोलन, कुलदीप कुमार डीएसपी डरोह,  राम करण डीएसपी सलूणी (चंबा), पुलिस निरीक्षक रविंद्र कुमार राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो शिमला, निरीक्षक लखबीर सिंह एसएचओ थाना बद्दी, निरीक्षक नवीन झालटा प्रभारी विशेष अन्वेषण ईकाई सोलन, निरीक्षक अंकुर शर्मा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर, निरीक्षक संजय कुमार थाना पावंटा साहिब, निरीक्षक विरोचन एसएचओ थाना बरमाणा, निरीक्षक धर्म एसएचओ थाना सदर सोलन, निरीक्षक रजनीश ठाकुर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो शिमला, निरीक्षक दयाराम एसएचओ थाना पतलीकूहल, उप निरीक्षक संजय कुमार पुलिस जिला बद्दी, उप निरीक्षक निर्मल दास एसएचओ थाना जवाली, उप निरीक्षक श्याम लाल एसएचओ थाना पंचरुखी, उप निरीक्षक सुभाष शास्त्री एसएचओ थाना सुजानपुर, उप निरीक्षक सुभाष कुमार द्वितीय भारतीय आरक्षित वाहिनी सकोह, उप निरीक्षक रुपलाल थाना प्रभारी रामशहर,उप निरीक्षक अश्वनी कुमार थाना प्रभारी चिड़गांव ,उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह प्रभारी यातायात ईकाई धर्मशाला जिला कांगड़ा, सहायक  उप निरीक्षक अनिल कुमार राज्य गुप्तचर विभाग, सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार जिला लाहुल-स्पीति, सहायक उप निरीक्षक चिरंजी लाल जिला कांगड़ा, सहायक  उप निरीक्षक टेक चंद पुलिस प्रशिक्षण कालेज डरोह, सहायक उप निरीक्षक करतार सिंह कांगड़ा, सहायक  उप निरीक्षक जगदीश चंद जिला बिलासपुर, सहायक उप निरीक्षक हामिद मोहम्मद जिला कांगड़ा, सहायक उप निरीक्षक देव राज पुलिस जिला बद्दी, मानद सहायक उप निरीक्षक, बलवंत सिंह राज्य गुप्तचर विभाग, मानद सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार जिला कुल्लू शामिल हैं। यह पुरस्कार योजना वर्ष 2009 से प्रारंभ की गई है। वर्ष 2009 में 38, 2010 में 43, 2011 में 59, 2012 में 39, 2013 में 32, 2014 में 63 व 2015 में 44 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को डीजी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया था। अवार्ड पाने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बधाई दी है।

हैड कांस्टेबल-कांस्टेबल को भी सम्मान

रेजिंग-डे पर पुलिस विभाग के हैड कांस्टेबल और कांस्टेबलों को भी सम्मानितकिया गया। इनमें मुख्य आरक्षी अनिल कुमार चतुर्थ भारतीय आरक्षित वाहिनी जंगलबैरी, मुख्य आरक्षी नरेश कुमार जिला हमीरपुर, मुख्य आरक्षी पवन कुमार पुलिस जिला बद्दी, मुख्य आरक्षी मनोहर लाल चतुर्थ भारतीय आरक्षित वाहिनी जंगलबैरी, मुख्य आरक्षी योगेश कुमार प्रथम भारतीय आरक्षित वाहिनी वनगढ़, मुख्य आरक्षी आजाद सिंह डरोह, मुख्य आरक्षी टेक चंद जिला मंडी, मुख्य आरक्षी सुशील कुमार राज्य गुप्तचर विभाग, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार डरोह, मुख्य आरक्षी विजय सिंह जिला कुल्लू, मुख्य आरक्षी दौलत राम जिला बिलासपुर, मुख्य आरक्षी चमन लाल जिला सोलन, मानक मुख्य आरक्षी जोगिंद्र सिंह कुल्लू, आरक्षी गोगी राम चतुर्थ भारतीय आरक्षित वाहिनी जंगलबैरी, आरक्षी भानु प्रकाश जिला किन्नौर, आरक्षी अमरेंद्र सिंह जिला सिरमौर, आरक्षी नितिन कुमार कुल्लू और आरक्षी अली मोहम्मद जिला सोलन शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App