अंकुश सूद को अध्यक्ष की कुर्सी

मंडी – जूडो संघ जिला मंडी की कार्यकारिणी का चुनाव मुनीष रिजॉर्ट भ्यूली में प्रदेश राज्य जूडो संघ के पर्यवेक्षक डीएस चंदेल और मंडी जिला खेल विभाग से आए पर्यवेक्षक विक्रम सिंह बिष्ट की देखरेख में हुआ। कार्यकारिणी के चुनाव संजय कुमार सुरेहली की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इस दौरान नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव करवाए गए। नई कार्यकारिणी में अंकुश सूद अध्यक्ष, संजय सुरेहली चेयरमैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रिज लाल चौहान,  राकेश कुमार और देविंद्र कुमार आजाद उपाध्यक्ष, जोगिंद्र सिंह आजाद महासचिव, नरेंद्र कुमार और जय कुमार  को संयुक्त सचिव, संतोष कुमार को कोषाध्यक्ष, जय कुमार भारद्वाज प्रेस सचिव, एडवोकेट भीम सिंह ठाकुर को कानूनी सलाहकार, कार्यकारिणी सदस्यों में  राम सिंह, अमी चंद, देविंद्र वशिष्ठ, खूब राम, देवज्ञ अवस्थी, पूर्ण चंद को चुना गया। जूडो संघ जिला मंडी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकुश सूद ने प्रदेश राज्य जूडो संघ के पर्यवेक्षक डीएस चंदेल और जिला मंडी खेल विभाग के पर्यवेक्षक विक्रम सिंह बिष्ट का जूडो संघ जिला मंडी की कार्यकारिणी के चुनाव सफल तरीके से करवाने पर आभार व्यक्त किया।