अंब में एबीवीपी ने याद किए नेताजी सुभाष चंद्र बोस

अंब –अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई अंब ने गुरुवार को मां भारती के वीर सपूत आजाद हिंद फौज के संस्थापक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। इकाई अध्यक्ष अंब व जिला संयोजक ऊना गौरव ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में हुआ। नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजो के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। सुभाष चंद्र बोस  एक ओजस्वी वक्ता थे। वह हर समय अपने भाषण में एक बात कहते थे अब हमारी आजादी निश्चित है, परंतु आजादी बलिदान मांगती हैं, आप मुझे खून दो, मैं आपको आजादी दूंगा। यहीं देश के नौजवानों में प्राण फूंकने वाला नारा था। जो भारत ही नहीं, दुनिया के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया। हम सभी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बलिदानों को भूलना नहीं चाहिए। इस मौके पर जिला संयोजक ऊना गौरव, इकाई मंत्री पलक, इकाई उपाध्यक्ष अतुल, समीर, वरुण, शुभम, छात्रा प्रमुख राशि, नेहा, ईशा ,आशा, अंकुश लखन व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।