अब बिना फास्टेग न चलाएं गाड़ी

By: Jan 17th, 2020 12:02 am

नई व्यवस्था में किसी भी टोल पर 24 घंटे में अप-डाउन करने पर मिलने वाली छूट नहीं मिलेगी

पंचकूला – बिना फास्टेग गाड़ी चलाने वालों को अब किसी भी टोल पर 24 घंटे में अप-डाउन करने पर मिलने वाली छूट नहीं मिलेगी। अप-डाउन की छूट का लाभ केवल फास्टेग लगे वाहनों को मिलेगा। बता दें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से 15 जनवरी को जारी सर्कुलर में कहा गया है कि डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए नई व्यवस्था लागू की जाए। अप-डाउन में छूट का लाभ केवल फास्टेग वाले वाहनों को ही मिलेगा। इसके साथ ही देश के 65 टोल में से हरियाणा के 5 टोल ऐसे हैं, जिन्हें अगले 30 दिनों तक टोल पर दो कैश लेन खोलने की छूट दी गई है। बता दें कि जिन 5 टोल पर 15 जनवरी से अगले 30 दिनों तक के लिए 25 प्रतिशत कैश लेने खोलने की छूट दी गई हैं। उनमें हरियाणा.चंडीगढ़-पंजाब के अंबाला-चंडीगढ़ का लडोवाल टोल प्लाजा, करनाल स्थित घरौंडा टोल प्लाजा, अंबाला का शंभू टोल प्लाजा, पानीपत का एल एंड टी टोल प्लाजा और गुरुग्राम का खेड़की डौला, चंडीगढ़ का चंडी मंदिर टोल प्लाजा, चंडीगढ़ का दप्पड़ टोल प्लाजा, चंडीगढ़-मोहाली का बेहरामपुर टोल प्लाजा, मोहाली-चंडीगढ़ का धरेरी जटान टोल प्लाजा शामिल हैं। वहींश् बिना फास्टेग गाड़ी चलाने वालों को अब किसी भी टोल पर 24 घंटे में अप-डाउन करने पर मिलने वाली छूट नहीं मिलेगी।

इस प्रकार से मिलेगा यूजर को लाभ

पहले कैश लाइन से अगर कोई वाहन चालक 24 घंटे के अंदर अप-डाउन करना चाहता है, तो उसे वापस आते समय 50 प्रतिशत की छूट मिलती थी। यानी किसी टोल की पर्ची 100 रुपए की है तो वह अप डाउन की पर्ची 200 की बजाय 150 में ले सकता थाए लेकिन अब यह सुविधा केवल फास्टेग यूजर के लिए ही चालू रहेगी। बिना फास्टेग वाले वाहन चालकों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। वहीं, नेशनल हाई-वे अथॉरिटी ऑफ  इंडिया एनएचएआई ने वाहनों पर फास्टेग की संख्या को बढ़ाने के लिए कैश वाहनों के लिए अप-डाउन पर मिलने वाली छूट को बंद कर दिया है। यह सुविधा केवल फास्टैग यूजर के लिए चालू रहेगी। इसी तरह बिना फास्टैग वाले वाहन चालकों के मंथली पास बनाने भी गुरुवार से बंद हो जाएंगे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App