अरुण सूद चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष

By: Jan 18th, 2020 12:02 am

चंडीगढ़ – चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए  यहां औपचारिक रूप के हुए चुनावों में अरुण सूद को चंडीगढ़ भाजपा का अध्यक्ष चुन लिया गया संजय टंडन के इस पद पर 10 साल तक रहने के बाद अब पूर्व मेयर अरुण सूद चंडीगढ़ भाजपा का पद संभालेंगे । शुक्त्रवार को औपचारिक रूप से अरुण सूद को चंडीगढ़ बीजेपी का अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर ने अरुण सूद के नाम की औपचारिक घोषणा की हैद्य हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पूर्व मेयर अरुण सूद को चंडीगढ़ का नया भाजपा अध्यक्ष घोषित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस घोषणा के साथ एक और घोषणा भी की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष रहे संजय टंडन को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाए जाने की घोषणा की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App