आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के आश्रित को मिले नौकरी

By: Jan 23rd, 2020 12:01 am

शिमला – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कुल्लू जिला के शाक्टी में पल्स पोलियो की खुराक पिलाने गई एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता देवी की बर्फ में गिरने से हुई मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस महिला के आश्रित को तुरंत सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार और स्थानीय प्रशासन को इस क्षेत्र में भारी बर्फबारी की पूरी जानकारी थी, ऐसे में एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अकेले भेजने का निर्णय ही गलत था। उन्होंने कहा है कि गांव में आंगनबाड़ी केंद्रों की सुध प्रदेश सरकार नहीं ले रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App