आनी में रिमझिम बारिश, पर्वतों पर बर्फबारी

By: Jan 29th, 2020 12:20 am

आनी।  मंगलवार को समूचे आनी क्षेत्र में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आने से यहां के प्रमुख दर्रे जलोड़ी जोत सहित अन्य ऊंची पहाडि़यों पर  बर्फबारी  हुई है। जानकारी के अनुसार आनी उपमंडल को जिला मुख्यालय कुल्लू से जोड़ने वाले प्रमुख सड़क मार्ग एनएच-305 के मध्य स्थित जलोड़ी दर्रे पर  मंगलवार को करीब एक फुट ताजा हिमपात होने से अब यहां करीब आठ फुट बर्फ  जमा हो गई है। बर्फबारी  के चलते मार्ग पहले से ही वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ा है। बर्फबारी से घाटी में एक बार पुनः शीतलहर दौड़ गई है। ठंड से बचने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में लोग तंदूर, बुखारी का सहारा ले रहे हैं। वर्षा व बर्फबारी फसलों की अच्छी पैदावार के लिए काफी लाभप्रद साबित मानी जा रही है, जिससे किसानों व बागबानों के चेहरे खिल उठे हैं। बहरहाल वर्षा व बर्फबारी से आनी क्षेत्र में आम जनजीवन ठहर सा गया है। मंगलवार को बर्फबारी व बारिश के चलते बढ़ी ठंड पड़ने पर लोग दिनभर घरों से बाहर नहीं निकल पाए।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App