आस्था संस्थान में मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस

By: Jan 25th, 2020 12:23 am

ऊना। आस्था संस्थान ईसपुर में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी ट्रेडों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रथम, प्रियंका ने दूसरा तथा कृतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। संस्थान के प्रबंधक आरएस राणा ने अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आरएस राणा ने कहा कि आज बालिका हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, लेकिन आज भी वह अनेक कुरीतियों का शिकार है। ये कुरीतियां उसके आगे बढ़ने में बाधाएं उत्पन्न करती है। पढ़े-लिखे लोग और जागरूक समाज भी इस समस्या से अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के दिन हमें लड़का-लड़की में भेद नहीं करने व समाज के लोगों को लिंग समानता के बारे में जागरूक करने की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए। देश में लड़कियों की घटती संख्या को देखते हुए हमे राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाना चाहिए, ताकि इस दिन हम उस हर एक व्यक्ति को समझा सके जो लड़की को बोझ समझते है की लड़किया बोझ होती, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति भी जागरूक बनाया जाना चाहिए। इस मौके पर सविता, शिवानी, कोमल, निकिता, मनीषा, नीना, आंचल, दीक्षा, नितेश, मोनिका, मधु, वंदना, वर्षा, कृतिका, प्रिया  काजल, आरती, सारिका, रीटा, राणो, शानिका, प्रियंका,   शिवानी, पूजा,  रीना, निशा, सुदेश, राजिंद्र, गुलशन, अतुल राणा, अमन, जतिन कपिला, हरजिंद्र, सतीश, करण, आर्यन, दीपक, प्रदीप, साहिल,  अमन, राहुल, अभिषेक, हैप्पी आदि शामिल रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App