…इसलिए किया निक को डेट

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी से पहले और बाद में भी लगातार चर्चा में रहते हैं। इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी छाई रहती हैं। पिछले महीने ही इस कपल ने अपनी शादी की पहली सालगिरह बनाई थी और अब प्रियंका ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने निक जोनस को डेट करने का फैसला क्यों लिया। प्रियंका और निक ने साल 2017 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके अगले ही साल उन्होंने अपनी रिलेशनशिप को अगले लेवल पर ले जाने का फैसला लेते हुए शादी के बंधन में बंधने में फैसला ले लिया। एक हालिया इंटरव्यू में प्रियंका ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने अमरीकन पॉप सिंगर निक जोनस को उनके सॉन्ग ‘क्लोज’ के वीडियो को देखने के बाद डेट करने का फैसला किया था। इस गाने के वीडियो में निक को केवल अंडर गारमेंट्स में देखा जा सकता है। इस सॉन्ग में प्रियंका को निक जोनस इतने हॉट लगे कि उन्होंने निक को अपना जीवनसाथी बनाने को फैसला कर लिया।  इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका पिछली बार शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ दिखाई दी थीं।