कंगना रणौत ने खरीदा स्टूडियो

By: Jan 17th, 2020 12:07 am

बालीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने मुंबई के पाली हिल में एक शानदार स्टूडियो खरीदा है। कंगना रनौत उन स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने अपने दम पर बालीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब उन्होंने अपने फैन्स को एक और गुड न्यूज दी है। उन्होंने मुंबई के एक पॉश इलाके में पाली हिल में अपने लिए एक शानदार स्टूडियो खरीदा है। इसकी जानकारी कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर दी है। रंगोली ने कंगना के एक नए स्टूडियो की तस्वीर अपने ट््विटर वॉल पर पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने कहा है कि यह मुंबई के प्राइम लोकेशन, पाली हिल में कंगना का स्टूडियो है। उन्होंने यह सपना 10 साल पहले देखा था और आज हम सब इसे देख रहे हैं। जब लोग अपनी ईमानदारी और सच्चाई से सबकुछ पा सकते हैं, तो लोग छोटी-मोटी बंडलबाजी और बेईमानी क्यों करते हैं। कंगना इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘पंगा’ को लेकर व्यस्त चल रही हैं। इस फिल्म में कंगना के अलावा जस्सी गिल, रिचा चड्ढा और नीना गुप्ता भी अहम रोल निभाते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App