खेलो इंडिया में वंशिका शाही ने जीता स्वर्ण पदक

By: Jan 25th, 2020 12:03 am

चंडीगढ़ – मेहर चंद महाजन डीएवी कालेज फॉर वुमेन की उपलब्धियों की श्रंखला में एक और नई उपलब्धि जुड़ गई है। कालेज के फिजिकल एजुकेशन विभाग की छात्रा वंशिका शाही ने खेलो इंडिया प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। कठिन प्रतिस्पर्धा से जूझते हुए, वंशिका ने जनवरी 2020 में गुवाहाटी, असम में आयोजित 50 मीटर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण हासिल किया। वंशिका ने हाल ही में भोपाल में आयोजित वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता एवं खेलो इंडिया योजना के तहत पांच लाख रूपए की छात्रवृति हासिल करने का गौरव प्राप्त किया है। वंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता शिक्षकों और मेंटर्स को दिया और कहा कि एमसीएम में उन्हें प्रदान किए गए अवसरों और प्रोत्साहन ने उन्हें उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कालेज की  प्रिंसिपल डा. निशा भार्गव ने वंशिका को उसकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App