गठबंधन की नहीं ठगबंधन की सरकार

By: Jan 17th, 2020 12:02 am

इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले अभय चौटाला

अंबाला – इंडियन नेशनल लोकदल अंबाला में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जिलाध्यक्ष शीशपाल जंधेड़ी की अध्यक्षता में जैन धर्मशाला अंबाला शहर में हुआ, जिसमें बतौर मुख्यातिथि इनैलो महासचिव अभय सिंह चौटाला और नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने शिरकत की। अभय सिंह चौटाला ने मौजूदा सरकार की गलत नीतियों के बारे में बताया और मौजूदा सरकार किस तरह से प्रदेश के लोगों को ठग रही है। उन्होंने मौजूदा सरकार को गठबंधन की नहीं ठगबंधन की सरकार बताया और किसान, मजदूर और व्यापारी सभी वर्ग इस सरकार से नाराज हैं । उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को धान घोटाले कि जांच सीबीआई से करवानी चाहिए , जो एक लाख से 1 लाख 80,000 तक जो पैसे सैलर वालों से लिए गए हैं, वो किसके पास गए इसकी गहनता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने और नये साथियों को जोड़ने के निर्देश दिए और नफे सिंह राठी ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए और सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को नव वर्ष व लोहड़ी की शुभकामनाएं दी और उन्होंने निर्देश दिए जिला कार्यकारणी का गठन व जो पद खाली हैं वहां अच्छे व मेहनती साथियों को चुना जाए व वह सूची 19 तारिख को स्टेट कार्यकारिणी बहादुरगढ़ मीटिंग में सौंपे.इस अवसर पर इनेलो स्टेट कार्यकारिणी सदस्य जगमाल सिंह रोलो, स्टेट आमंत्रित सदस्य लाली भानोखेड़ी, हलका प्रधान अवतार शेरगिल,जसविंद्र सकरांहो,भूप सिंह गुज्जर, व्यापार प्रकोष्ठ जिला प्रधान ओंकार सिंह, युवा जिलाध्यक्ष लक्की नगौली, जिला प्रधान महासचिव चरनजीत मौहड़ी, महिला जिलाध्यक्ष शशी केसरी, जंगवीर राणा किसान सैल, प्रवक्ता अमन केसरी, हनी बलाना, लाभ सिंह जलालपुर, तेजपाल शर्मा, टीटु घई, कृष्ण राणा, सुभाष,मुकेश सैनी,इंद्रजीत बलाना, काला सुलर, परमजीत बलाना, हरप्रीत खैरा, अमरिंद्र बलाना, हरविंद्र खुरचनपुर, सुरेंद्र राणा बधौली,बलविंदर गनौली, बलजीत, हरमन भानोखेड़ी, ,धर्म सिंह जैतपुरा,रूपा मौहड़ी,गौलु,सुखदेव रोलौं, रणदीप चौनल, मनीष गुर्जर, अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App