गर्ल्ज कालेज में जुटे 740 संस्थान

By: Jan 23rd, 2020 12:02 am

जालंधर – विज्ञान एवं तकनीक मंत्रालय भारत सरकार के डिपार्टमैंट आफ बायोटैक्नोलॉजी द्वारा बुधवार को वर्ल्ड विज़न 2050 थ्रू साइंस विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में पंजाब के विभिन्न शहरों के 40 से अधिक स्कूलों, कालेजों के 700 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी का आगाज़ उदघाटन सत्र के आयोजन से किया गया। कार्यक्रम में डा. कमलजीत, कैमिस्ट्री विभाग, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। प्राचार्या प्रो. अतिमा न सभी अतिथियों का स्वागत किया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App